शासनादेश दिनांक 07.04.2026 के अनुसार कार्मिकों के विरुद्ध संस्थित/लंबित विभागीय कार्यवाही तथा सतर्कता जांच से संबंधित सूचना अब मानव सम्पदा पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, ताकि कार्मिक प्रबंधन से जुड़ी कार्यवाही अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से की जा सके।

सभी Office Admin ID धारक अपने रिपोर्टिंग में कार्यरत समस्त कार्मिकों की विभागीय कार्यवाही संबंधी स्थिति पोर्टल पर अपडेट करेंगे। इसके लिए संबंधित नोडल अधिकारी Office Admin ID से लॉगिन कर General Option के अंतर्गत “Fill DP Status” विकल्प का चयन करेंगे और सभी कार्मिकों का DP Status भरेंगे।

जिन कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही या सतर्कता जांच का इतिहास/स्थिति है, उनके संबंध में संबंधित कॉलम में “YES” चयन किया जाएगा और मानव सम्पदा के Fill Service Book विकल्प में जाकर कार्यवाही का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। जिन कार्मिकों के विरुद्ध ऐसी कोई कार्यवाही नहीं है, उनके लिए “NO” चयन किया जाएगा। सभी विवरण भरने के बाद संबंधित Office Admin द्वारा डाटा को Save किया जाएगा।

संलग्न प्रक्रिया के अनुसार Departmental Proceeding प्रविष्ट करते समय कार्यवाही का प्रकार, जैसे Minor Penalty, Major Penalty, Suspension, उसका संक्षिप्त विवरण, Order Number, Order Date, Authority Name तथा आवश्यक Remarks दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद विवरण सुरक्षित कर दिया जाएगा, जिससे सेवा पुस्तिका में संबंधित जानकारी अद्यतन रूप से उपलब्ध रहे।

Click Here to Read/Download Order