शासनादेश दिनांक 06.04.2026 के अनुसार मृतक आश्रित नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अब मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जाएगी। इसके लिए पोर्टल पर ‘मृतक आश्रित सेवायोजन मॉड्यूल’ विकसित किया गया है।

सभी संबंधित कार्यालयों/निदेशालयों को अपने Office Admin ID से First Level Authority, Approving Authority तथा Order Authority नामित करना अनिवार्य होगा। यदि किसी कार्यालय द्वारा Service/Activity Work Allocation नहीं किया जाता है, तो उस कार्यालय से संबंधित आश्रित आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे।

आवेदक को DDCA System के माध्यम से पंजीकरण, मृतक कर्मचारी का सत्यापन, पारिवारिक विवरण, शैक्षिक विवरण तथा दस्तावेज विवरण भरकर आवेदन करना होगा। प्रत्येक चरण के बाद आवेदन को Lock करना आवश्यक होगा। Unlock आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पूर्ण होने पर वह संबंधित प्रथम स्तरीय अधिकारी को अग्रेषित हो जाएगा।

संबंधित अधिकारी अपने ehrms ID से लंबित आवेदन देखकर उस पर Verify, Forward, Reject, Call to Report तथा Offer Generate जैसी कार्रवाई करेंगे। यदि दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है, तो Query Raise की जाएगी और संशोधन के बाद पुनः सत्यापन किया जाएगा। अंततः सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति आदेश निर्गत किया जाएगा।

विशेष निर्देश: वर्तमान में विचाराधीन सभी मृतक आश्रित नियुक्ति प्रकरण दिनांक 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। इसके बाद सभी आवेदन एवं उनका निस्तारण केवल मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन सुनिश्चित किया जाएगा।

Click Here to Read/Download Order