उत्तर प्रदेश शासन, कार्मिक अनुभाग-5, लखनऊ के शासनादेश दिनांक 06.04.2026 द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि राज्य कर्मचारियों की वार्षिक प्रविष्टियां, आलोच्य वर्ष 2025–26 हेतु, मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन लिखी जाएंगी। यह व्यवस्था समूह ‘क’, ‘ख’, ‘ग’ एवं ‘घ’ के समस्त राज्य कर्मचारियों पर लागू होगी।

शासनादेश के अनुसार वार्षिक प्रविष्टि की ऑनलाइन कार्यवाही हेतु निम्न समय-सारिणी निर्धारित की गई है:

  1. Work flow generation: अधिकतम 30 अप्रैल 2026 तक।
  2. समूह ‘क’, ‘ख’ एवं ‘ग’ के कार्मिकों द्वारा स्वमूल्यांकन: अधिकतम 31 मई 2026 तक।
  3. समूह ‘घ’ के कार्मिकों द्वारा स्वमूल्यांकन प्रस्तुत नहीं किया जाएगा, उनकी प्रविष्टि नियंत्रक अधिकारी द्वारा अंकित की जाएगी।
  4. प्रतिवेदक द्वारा प्रविष्टि अंकन: 31 जुलाई 2026 तक।
  5. समीक्षक द्वारा प्रविष्टि अंकन: 30 सितम्बर 2026 तक।
  6. स्वीकर्ता प्राधिकारी द्वारा प्रविष्टि अंकन: 31 दिसम्बर 2026 तक।
  7. Disclosure: 31 दिसम्बर 2026 तक।
  8. प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2027
  9. प्रत्यावेदन निस्तारण की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2027

शासनादेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर हेतु e-sign / digital signature / mobile OTP आधारित व्यवस्था अपनाई जाएगी। साथ ही, Auto Forward की व्यवस्था पूर्ववत लागू रहेगी। यदि किसी स्तर पर निर्धारित समय के भीतर कार्यवाही नहीं की जाती है, तो प्रक्रिया स्वतः अगले स्तर पर अग्रसारित हो जाएगी और विलंब की दशा में संबंधित अवसर समाप्त माना जाएगा।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि पी.सी.एस. अधिकारियों के लिए प्रविष्टि की व्यवस्था पूर्ववत Sparrow प्रणाली के माध्यम से ही रहेगी।

विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2025–26 की वार्षिक प्रविष्टियों हेतु निर्धारित समय-सारिणी में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी तथा ऑफलाइन अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी। अतः समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मानव सम्पदा पोर्टल पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए।