मोबाइल गुम या चोरी होते ही सबसे बड़ा जोखिम यह होता है कि कोई आपके SIM, OTP, UPI, बैंकिंग, सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सकता है। इसी समस्या के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने CEIR (Central Equipment Identity Register) सेवा शुरू की है, जिससे आप अपने फोन का IMEI ब्लॉक कर सकते हैं—ताकि वह किसी भी नेटवर्क पर चल न सके और पुलिस/सिस्टम के जरिए रिकवरी में सहायता मिल सके।
CEIR क्या करता है?
-
आपका फोन खो/चोरी होने पर IMEI ब्लॉक कराने का ऑनलाइन (ceir.gov.in) तरीका देता है। (User can dial *#06# in their device to check the IMEI number allotted to the mobile devices)
-
बाद में फोन मिल जाए तो Unblock (अनब्लॉक) कराने की सुविधा भी देता है।
-
आप अपनी रिक्वेस्ट का Status भी देख सकते हैं।
फोन गुम/चोरी होने पर तुरंत क्या करें (पहले 30 मिनट)
-
SIM तुरंत बंद कराएँ
अपने ऑपरेटर (Jio/Airtel/Vi/BSNL) को कॉल करके SIM block कराएँ। (OTP/UPI सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी) -
बैंक/UPI सुरक्षा
यदि UPI/फाइनेंशियल फ्रॉड का शक है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें और शिकायत दर्ज करें। -
पुलिस शिकायत/FIR
थाने में शिकायत/FIR दर्ज कराएँ। CEIR फॉर्म में यह विवरण काम आता है।